

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस को पांचवां आइपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या गुरुवार की रात भारत लौटे थे। क्रुणाल पांड्या का स्वागत वैसे तो मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को करना था, लेकिन क्रुणाल पांड्या के एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था, क्योंकि यूएई से लौटते समय उनके पास अघोषित सोना और अन्य कीमती सामान मिला था। इस पर अब राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) का बयान आ गया है। सूत्रों के मुताबिक क्रूणाल ने संयुक्त अरब अमीरात में हुई आईपीएल के 13वें सीजन के दौरान दुबई से बड़ी मात्रा में सोने की चेन खरीदी, जो कि भारतीय कानून के तहत अनुमति की मात्रा से अधिक पाई गई.

पांड्या को जब यह बताया गया कि उनके पास तय मात्रा से अधिक सोना है तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि उन्हें नियमों की जानकारी नहीं थी. उन्होंने इसके लिए माफी मांगी और इसके लिए पेनाल्टी भी दी. दरअसल क्रुणाल पांड्या पर इस बात का शक किया जा रहा है कि उनके पास तय सीमा से ज्यादा सोना है. उनके पास से कुछ कीमती सामान भी मिला है जिसमें दो सोने के कंगन और कुछ महंगी घड़ियां शामिल हैं.
एक साल से ज्यादा विदेश में रहने वाला व्यक्ति 50 हजार रुपए तक का सोना भारत में ड्यूटी फ्री लेकर आ सकते हैं. वहीं, महिलाओं एक लाख रुपए तक का सोना ला सकती हैं. है.इस शर्त में सिर्फ सोने के आभूषण लागू हैं. सोने के सिक्कों और बिस्किट्स पर ड्यूटी देना पड़ता है.यदि आप सोने को विदेश से खरीद कर ला रहे हैं तो खरीदे गए उस रशीद को हमेशा आप अपने साथ रखे. यह रशीद आपको कस्टम और एजेंसियों द्वारा किये जाने वाले पूछताछ में मदद करेंगी और इससे सोने की कीमत का भी आसानी से पता चल जाएगा.
Herald