

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 'करो या मरो' के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक बल्ले से तो फ्लॉप रहे, लेकिन उन्होंने विकेट के पीछे एक हैरतअंगेज कैच लपककर हर किसी को चौंका दिया. दिनेश कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में विकेट के पीछे कुल चार कैच लपके. इसके साथ ही आईपीएल के एक मैच में तीन बार चार शिकार करने वाले वाले पहले विकेटकीपर बन गए.

आईपीएल 2020 में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला हुआ. कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 191 रन बनाए. दिनेश कार्तिक तो मैच में खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन उनकी जगह कप्तान बने ऑयन मोर्गन ने 35 गेंद पर 68 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया.
जवाब पारी खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने पहली पांच गेंद पर ही 19 रन ठोक दिए. बेन स्टोक्स ने पैट कमिंस के पहले ही ओवर में चौका और छक्का लगाया. कमिंस ने इसका बदला अपने पहले और पारी के तीसरे ओवर में ही ले लिया. उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बेन स्टोक्स को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच करवा दिया. जाहिर है यह विकेट स्टोक्स के खाते में दर्ज हुआ, लेकिन जिसने भी दिनेश कार्तिक का यह लाजवाब कैच देखा, वह वाह कर उठा.
Herald