Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने फैंस को दिवाली की बधाई दी, Video शेयर कर दिया खास मैसेज

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली समेत अन्य दिग्गजों ने सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सभी को एक खास मैसेज दे रहे हैं. विराट कोहली ने अपने वीडियो में लोगों से पटाखे नहीं जलाने की अपील की है. भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज में खेलना है। इसके बाद 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

विराट वनडे और टी20 के बाद पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद भारत वापस लौट जाएंगे। एडिलेड में खेला जाने वाला यह टेस्ट डे नाइट होगा। दोनों टीमें पहली बार आपस में कोई डे नाइट टेस्ट में खेलने वाली हैं। भारतीय टीम इस वक्त सिडनी में है और 14 दिन के क्वारंटाइन का वक्त बिताएगी।

दीपावली के शुभ अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने तमाम देशवासियों को शुभ दिवाली कहा। उन्होंने एक वीडियो जारी किया जिसमें कहा, आपको और आपके परिवार को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। कृपया याद रखे इस दिवाली पटाखे ना जलाए, साधारण दीप और मिठाई के साथ इस बार की दिवाली को मनाएं।



Herald