

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची टीम इंडिया ने शनिवार से अपनी प्रैक्टिस का आगाज कर दिया है। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेविट आने के बाद खिलाड़ियों को मैदान पर जाने की परमिशन दे दी गई थी। बीसीसीआई ने रविवार को खिलाड़ियों के जिम सेशन के पोस्ट भी शेयर किए थे, जबकि टी नटराजन गेंदबाजी भी करते हुए नजर आए थे।
इसी बीच, रविचंद्रन अश्विन ने भी अपनी प्रैक्टिस की शुरुआत कर दी है। बीसीसीआई ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, कप्तान कोहली एक हाथ से कैच लपकते दिख रहे हैं। दरअसल, टीम इंडिया फील्डिंग की प्रैक्टिस कर रही थी।
वीडियो में वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा मनीष पांडे रनिंग करते हुए और सफेद गेंद से हाई कैच लेते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा और सभी प्रारूपों में टीम के कप्तान विराट कोहली को लाल गेंद से कैच लेते हुए देखा जा सकता है। भारतीच टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।
Herald