

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 27 नवंबर से शुरू होनी है। इसके लिए टीम इंडिया तैयारियों में जुटी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें पेसर मोहम्मद शमी और सिराज नेट्स पर गेंदबाजी करते नजर रहे हैं। कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट की जिसमें वह अनुभवी मोहम्मद शमी और युवा मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पर अभ्यास कर रहे है.

उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘‘ मुझे टेस्ट क्रिकेट (अभ्यास) सत्र पसंद है. भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ पृथ्वी शॉ भी बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास करते दिखे, वहीं कोहली नॉन स्ट्राइक पर खड़े रहकर शॉ के हर एक शॉट को गंभीरता से देख रहे थे. बता दें कि शॉ का आईपीएल 2020 में परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा है. इस सीजन में पृथ्वी 13 मैच में केवल 228 रन ही बना सके हैं.
कोहली 17 दिसंबर से एडीलेड में खेले जाने वाले शुरूआती टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट आयेंगे. वीडियो में खिलाड़ियों को नेट की जगह मैदान के बीच बनी पिच पर टेस्ट मैच की तरह क्षेत्ररक्षण और दूसरे छोर पर बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी अभ्यास करते देखा गया. ज्यादातर खिलाड़ी पिछले दो महीनों से आईपीएल में व्यस्त थे ऐसे में उन्होंने सफेद गेंद से अभ्यास करने की जगह टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली लाल और गुलाबी गेंद से अभ्यास करते हुए हुए देखा गया.
Herald