Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राहुल द्रविड़ की देखरेख में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने शुरू की बॉलिंग, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया इस समय ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर है और विराट कोहली की अगुआई में टीम मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 27 नवंबर को वनडे सीरीज के साथ अपने दौरे का आगाज करेगी. वनडे सीरीज के बाद टीम टी20 और फिर टेस्‍ट सीरीज खेलेगी. 17 दिसंबर को दोनों टीमें एडिलेड में लंबे फॉर्मेट में आमने सामने होगी. पूरी दुनिया की नजर इस टेस्‍ट सीरीज पर है और इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक अच्‍छी खबर आ रही हैं. टीम के स्‍टार तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा की इस सीरीज के लिए टीम में वापसी हो सकती है.


ईशांत इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ शुरुआती मैच खेल कर चोटिल हो गये थे। उनके पेट के बाएं तरफ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। ईशांत इसके बाद एनसीए में निदेशक राहुल द्रविड़ और मुख्य फिजियो आशीष कौशिक की देखरेख में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

'ईएसपीएनक्रिकइंफो' ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें 32 साल का यह तेज गेंदबाज अपने पूरे रन-अप के साथ गेंदबाजी कर रहा है। इस मौके पर द्रविड़ और मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी भी वहां मौजूद थे। पारस म्हाब्रे और मंसूर खान जैसे एनसीए कोचिंग दल के सदस्यों की देखरेख में वह मुख्य रूप से एक स्टंप पर गेंदबाजी कर रहे थे।



Herald