Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले वॉर्नर बने अमिताभ, शेयर किया मजेदार VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। उन्होंने टिकटॉक पर लगातार वीडियो पोस्ट फैंस का मनोरंजन किया था। वॉर्नर अब इंस्टाग्राम पर तरह-तरह के वीडियो डाल रहे हैं।

वॉर्नर साउथ के दिग्गज हीरो महेश बाबू और अल्लू अर्जुन के बाद अब बॉलीवुड के ‘महानायक’ अमिताभ बच्चन के रूप में नजर आए हैं। वॉर्नर एडिटिंग एप्स का इस्तेमाल कर वे भारतीय अभिनेताओं के वीडियो क्लिप पर अपना चेहरा लगा रहे हैं और उसे शेयर कर रहे हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘एक्टर और मूवी का नाम पता लगाइए?’ दरअसल, वॉर्नर ने बॉलीवुड फिल्म ‘बदला’ का एक सीन लिया है, जिसमें अमिताभ बच्चन हैं। उनके इस वीडियो अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वॉर्नर ने अपने पोस्ट में कमेंट कर बताया कि उनकी क्रिएटिविटी के पीछे भारत के नवनीत गणपति का हाथ है। इस वीडियो पर अब तक 6 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं।



Herald