

स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी राशिद खान रहस्यमयी गेंदबाज होने के साथ-साथ शानदार बल्लेबाज भी हैं. कई मैच में वो अपने बल्लेबाजी का जलवा दिखा चुके हैं. उनको अक्सर हेलीकॉप्टर शॉट मारते देखा जा चुका है. राशिद खान ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जहां वो हेलीकॉप्टर शॉट मार रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह हेलीकॉप्टर अफगानिस्तान में लैंड हुआ.' वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि राशिद खान पठानी कुर्ता पहना है और पैरों में चप्पल पहने हुए हैं. स्टेडियम पर उन्होंने पिच पर खड़े होकर एमएस धोनी के स्टाइल में छक्का जड़ा. उनके हेलीकॉप्टर शॉट को आईसीसी ने भी शेयर किया है. गेंदबाज ने तेज गेंद डाली, जिस पर राशिद ने हेलीकॉप्टर शॉट मारा. बॉल सीधे बाउंड्री पार गिरी.
Herald