

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने एकबार फिर से टॉस जीता और पहले बल्लेाबाजी करने का फैसला किया। वॉर्नर और फिंच ने टीम ने बेहतरीन शुरुआत दी और ऑस्ट्रेलिया इस समय काफी मजबूत स्थिती में नजर आ रहा है। मैच के दौरान नवदीप सैनी की एक गेंद फिंच के सीधा पेट पर आकर लगी, जिसके बाद केएल राहुल उनसे मैदान के बीच में मजे लेते दिखाई दिए।
KL Rahul just checking on Aaron Finch after getting hit by a full toss ???? #AUSvIND pic.twitter.com/lb9Kzthisl
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 29, 2020
दरअसल, यह घटना हुई ऑस्ट्रेलिया पारी के 12वें ओवर में, जब भारत की तरफ से गेंदबाजी कर रहे नवदीप सैनी की एक गेंद सीधा फिंच के पेट पर आकर लगी और वह जमीन पर बैठ गए, अंपायर ने इस गेंद को तुरंत नो बॉल करार दिया। इसी बीच, केएल राहुल फिंच से मैदान के बीच में मजे लेते दिखाई दिए, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भी राहुल की हरकत पर हंस पड़े। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में अपनी टीम में एक बदलाव किया है। पिछले मैच में चोटिल होने वाले मार्कस स्टोयनिस की जगह मोइसेस हेनरिक्स को टीम में शामिल किया गया है। हेनरिक्स की काफी लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में वापसी हुई है। भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
Herald