

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वन-डे, 3 टी-20 और 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने पहुंची टीम इंडिया के खिलाड़ियों समेत पूरे दल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद टीम ने क्वारैंटाइन रहते हुए प्रैक्टिस शुरु कर दी है। फिलहाल टीम सिडनी ओलिम्पिक पार्क के पुलमैन होटल में क्वारैंटाइन है। टीम को अभी 2 हफ्ते तक क्वारैंटाइन रहना होगा।

टीम इंडिया ने शनिवार से अपनी प्रैक्टिस का आगाज कर दिया है। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेविट आने के बाद खिलाड़ियों को मैदान पर जाने की परमिशन दे दी गई थी। बीसीसीआई ने रविवार को खिलाड़ियों के जिम सेशन के पोस्ट भी शेयर किए थे, जबकि टी नटराजन गेंदबाजी भी करते हुए नजर आए थे। इसी बीच, रविचंद्रन अश्विन ने भी अपनी प्रैक्टिस की शुरुआत कर दी है और उनके साथ जडेजा भी गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।
अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो नेट में अजिंक्य रहाणे को गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और उनके जोड़ीदार रविंद्र जडेजा भी साथ में मौजूद हैं। जडेजा ऑस्ट्रेलिया की इस दौरे पर तीनों ही फॉर्मेट की टीम का हिस्सा है, जबकि रहाणे और अश्विन टेस्ट टीम में शामिल हैं। भारतीय टीम को दौरे का आगाज 27 नवंबर से वनडे सीरीज से करना है और टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से एडिलेड के मैदान पर होगी।
Herald