

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज युजवेंद्र चहल की होने वाली दुल्हनिया धनश्री वर्मा ने हाल में ही आईपीएल 2020 टूर्नामेंट में शिरकत की थी. वो अकसर अपने मंगेतर को आरसीबी के मैच के दौरान चीयर करती हुई नजर आईं थीं.आईपीएल खत्म होने के बाद चहल टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर पर सिडनी पहुंच चुके हैं जहां वो 14 दिनों के लिए क्वारंटीन हैं. वहीं धनश्री यूएई से वापस मुंबई लौट चुकी हैं, जहां वो अपने प्रोफेशन से जुड़े काम में लग गईं हैं.

धनाश्री वर्मा ने अपने डांस से इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रखा हुआ है. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होते हैं. हाल ही में युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ वीडियो फैन्स के साथ साझा किए हैं. इन वीडियो में डांसर अपनी टीम के साथ अलग-अलग गानों पर पर झूमती नजर आ रही हैं. वीडियो में धनाश्री वर्मा का अंदाज देखने लायक है.
इस वीडियो में धनाश्री वर्मा अपनी टीम के साथ 'इश्क तेरा तड़पावे' पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. हालांकि, खास बात यह है कि वह शीशे के सामने डांस की प्रैक्टिस कर रही हैं. धनाश्री वर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हम ऐसे रिहर्सल करते हैं." वीडियो में धनाश्री वर्मा की एनर्जी देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
Herald