

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली गुरुवार को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवंबर 1988 को जन्मे कोहली क्रिकेट की दुनिया में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि टेस्ट क्रिकेट हो या वनडे या फिर टी20.. तीनों ही फॉर्मेट में उनकी तूती बोलती है। आप क्रिकेट का कोई भी हिस्सा ले लें, वहां कोहली के रिकॉर्ड्स आसानी से देखने को मिल जाएंगे। कोहली ने अब तक खेले गए 86 टेस्ट मैचों में 53.62 की औसत से 7240 रन बनाए हैं, जबकि 248 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 59.33 की औसत से 11867 रन और 82 टी20 में 50.80 की औसत से 2794 रन बनाए हैं।

आपको बता दे की कोहली इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लगातार चार सीरीज में चार दोहरे शतक लगाए थे. उन्होंने यह कारनामा साल 2016 से लेकर 2017 के बीच 4 टेस्ट सीरीज के दौरान किया था. उनसे पहले सर डॉन ब्रैडमैन (1930-32) और राहुल द्रविड़ (2003-04) यह कारनामा तीन-तीन सीरीज में कर चुके थे.

विराट कोहली भारत की ओर से सबसे ज्यादा दोहरा शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं. कोहली ने अबतक 7 बार दोहरा शतक लगाया है. हालांकि वनडे में उनके बल्ले से एक भी दोहरा शतक नहीं निकला है. टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक जमाने का रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है. ब्रैडमैन ने 12 बार टेस्ट में दोहरा शतक जमाने में सफल रहे थे. वनडे में सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000 रन बनाने वाले कोहली इकलौते बल्लेबाजव हैं. कोहली ने सबसे तेज 8000 रन बनाए हैं. कोहली ने वनडे की 175 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया था. वहीं, 9000 रन केवल 194 पारियों में पूरा कर लिया था, इसके अलावा 10000 रन विराट ने 205 पारी में पूरे कर लिए थे. इसके अलावा 11000 रन किंग कोहली ने 222 पारियों में पूरे कर लिए थे.
Herald