Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Women's T20 Challenge: वेलोसिटी की चैंपियन सुपरनोवास पर रोमांचक जीत

शारजाह।लेफ्ट आर्म स्पिनर एकता बिष्ट (22 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन तथा सुषमा वर्मा (34) और सुने लुस (नाबाद 37) की बेहतरीन पारियों से वेलोसिटी ने गत चैंपियन सुपरनोवास को महिला टी-2० चैलेंज में बुधवार को पांच विकेट से हरा दिया। वेलोसिटी ने सुपरनोवास को 2० ओवर में आठ विकेट पर 126 रन के स्कोर पर रोका और 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 129 रन बनाकर एक गेंद शेष रहते रोमांचक जीत हासिल की। वेलोसिटी ने पहली बार सुपरनोवास को हराया।

वेलोसिटी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सुपरनोवास की तरफ से चामरी अSापSू ने 39 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रन की सर्वाधिक पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों पर 31 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए।

शशिकला सीरीवर्दने ने 21 गेंदों पर एक चौके के सहारे 18 रन बनाये। प्रिया पुनिया दहाई की संख्या में पहुंचने वाली चौथी खिलाड़ी रहीं। प्रिया ने 15 गेंदों में दो चौके के सहारे 11 रन बनाये। जेमिमा रोड्रिग्स ने सात रन बनाये जबकि पूजा वस्त्रकर का खाता भी नहीं खुला। वेलोसिटी की तरफ से एकता बिष्ट ने 22 रन पर तीन विकेट, जहांनारा आलम ने 27 रन पर दो विकेट और लेग केस्पेरेक ने 23 रन पर दो विकेट लिए।(एजेंसी)