Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लेन मैकग्रा ने बताया भारत के खिलाफ सीरीज में कौनसा क्रिकेटर होगा X-फैक्टर

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मंगलवार को अपने खिलाड़ियों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया है। CA ने भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में शामिल खिलाड़ियों को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और क्वींसलैंड से निकालकर न्यू साउथ वेल्स (सिडनी) शिफ्ट कर दिया। CA ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा कि ये फैसला भारत के खिलाफ सीरीज में किसी भी तरह की रुकावट को दूर करने के लिए लिया गया।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राम का मानना है कि इस बार होने वाली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के पास जीत हासिल करने का ज्यादा अच्छा मौका होगा और मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी काफी अहम साबित हो सकती है।

मैकग्रा ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के पास इस बार भारत के खिलाफ एडवांटेज है और इसका सबसे बड़ा कारण बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी होगी। लेकिन भारत के पास भी अच्छे तेज गेंदबाज हैं और वे पिछली सीरीज की जीत से उत्साहित होकर इस बार भी उतरेंगे।' मैकग्रा ने कहा, 'उमेश यादव के पास धार है जबकि मोहम्मद शमी की अच्छी पकड़ होने से वह गेंद को दोनों दिशा में स्विंग कराने में सक्षम हैं और जसप्रीत बुमराह के पास क्लास है। वह मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं। उनका तीसरा और दूसरा स्पैल पहले स्पैल जितना ही खतरनाक होता है। आपके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो फॉर्म में होने पर कठिन चुनौती देंगे।


उन्होंने कहा, 'वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास पैट कमिंस जैसा दुनिया का नंबर एक गेंदबाज है, जो अपना 100 फीसदी योगदान देता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क हैं। जब उनका दिन हो तो वह आसानी से चार-पांच विकेट झटक सकते हैं। उनके पास कुछ खास प्रतिभा है। दोनों टीमों की गेंदबाजी बेहतरीन है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास अगर कुछ थोड़ा खास है तो वह स्टॉर्क की गेंदबाजी है जो तगड़ा प्रभाव छोड़ती है।



Herald