Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खिताबी भिड़ंत में दिल्ली-मुंबई आमने-सामने, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। 13वें सीजन का फाइनल मैच आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमों ने लीग राउंड में शानदार प्रदर्शन किया और यहां तक का सफर तय किया है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में तीन बार दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाई है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो यह उनका पहला आईपीएल फाइनल मैच होगा।दोनों ही टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की टीम आईपीएल में छठी बार फाइनल में पहुंची है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहली बार इस फटाफआईपीएल का 13वां सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। यूएई में खेली गई इस चर्चित टी-20 लीग का फाइनल आज दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होगा। पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली का सामना चार बार की चैंपियन मुंबई से होगा। ऐसे में कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स:

पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दिल्ली की टीम लय में दिखी थी। ओपनिंग जोड़ी के लिए किया गया उसका प्रयोग भी सफल रहा था, ऐसे में टीम में शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले।

बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, शिमरॉन हेटमेयर, अजिंक्य रहाणे
विकेटकीपर: ऋषभ पंत
ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल
गेंदबाज: रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, प्रवीण दुबे


मुंबई इंडियंस:

मुंबई की टीम ने ग्रुप स्टेज में अपनी प्लेइंग XI तैयार कर ली थी, ऐसे में इस मुकाबले में उसके वही खिलाड़ी मैदान में दिख सकते हैं।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन
विकेटकीपर: क्विंटन डिकॉक
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड
गेंदबाज: राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, नाथन कुल्टरनाईल



Herald