Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी वनडे के दौरान लड़के ने किया प्रपोज, गर्लफ्रेंड बोली 'Yes', किया किस

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना संकट के बीच भारतीय क्रिकेट टीम अपने पहले विदेशी दौरे पर ऑस्ट्रेलिया में है. रविवार को टीम इंडिया सिडनी में दूसरा वनडे मैच खेल रही थी लेकिन मैदान में भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं रहा. हालांकि दर्शकदीर्घा में एक प्रेमी युगल के लिए यह मैच बेहद यादगार बन गया.सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा था। लेकिन अचानक लोगों का ध्यान दूसरी ओर चला गया।

एक भारतीय लड़के ने ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। रविवार को मैदान पर जहां गेंद और बल्ले के बीच जंग चल रही थी वहीं दर्शक दीर्घा में लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। लड़के ने घुटने के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और लड़की ने उसे स्वीकार भी कर लिया। दोनों ने प्यार से गले लगकर इस रिश्ते पर मुहर लगाई।गर्लफ्रेंड की ओर से सहमति मिलने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को चूमा और गले लगा लिया.

टीवी पर इसका प्रसारण भी हुआ जिसके चलते खिलाड़ियों की नजर भी इस जोड़े पर पड़ गई. इसके बाद वहां बैठे लोगों ने ताली बजाकर दोनों का स्वागत किया. सिर्फ दर्शकों ने ही नहीं बल्कि मैदान में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी अनोखे प्रस्ताव पर ताली बजाई. यह पूरा नजारा मैच के दौरान लाइव दिखाया गया. तब फील्डिंग कर रहे ग्लेन मैक्सवेल ने भी इस पर मुस्कुरा कर ताली बजाई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर भी किया.



Herald