Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी- टेस्ट सीरीज में भारत को 0-4 से हरा सकती है ऑस्ट्रेलिया

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। टेस्ट सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच लिमिटेड ओवर क्रिकेट की सीरीज हुई जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक सीरीज अपने नाम की। दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज के साथ हुई जिसे मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम ने 2-1 के अंतर से इसे अपने नाम किया। वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज खेली गई, जिसमें टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का बदला लेते हुए सीरीज को 2-1 के अंतर से जीता। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ सकता है.


क्रिकबज ने वॉन के हवाले से लिखा है, 'भारत को मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की तिगड़ी को संभालना होगा. उन्हें नई कुकाबुरा गेंद को खेलना होगा. अगर वह ऐसा नहीं कर पाती है तो ऑस्ट्रेलिया बहुत ज्यादा मजबूत और ताकतवर दिखेगी. गुलाबी गेंद टेस्ट मैच इस सीरीज के लिए काफी अहम होगा. अगर एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया जीत हासिल कर लेती है तो इसके बाद अगले तीन मैचों में विराट कोहली नहीं होंगे और फिर आस्ट्रेलिया 4-0 से सीरीज जीत सकती है.


वॉन ने कहा कि भारत ने जब 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तब से लेकर अब तक ऑस्ट्रेलिया ने काफी सुधार किया है.वॉन ने हालांकि इससे पहले भी कहा था कि भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीनों प्रारूपों में हार का सामना करना पड़ेगा.लेकिन उनकी यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई क्योंकि भारत ने टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी.



Herald