Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया की शर्मनाक हार, सीरीज में 1-0 से आगे हुआ ऑस्ट्रेलिया

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. सीरीज में आगे इंडिया की मुश्किलें बढे़ेंगी ही क्योंकि विराट कोहली पहले मैच के बाद इंडिया वापस लौट रहे हैं. रोहित शर्मा की भी दूसरे टेस्ट में वापसी नहीं होगी.

इसके अलावा मोहम्मद शमी की चोट ने टीम इंडिया की परेशानी और बढ़ा दी है. अंजिक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया के लिए अगले तीन मैच बहुत बड़ी चुनौती साबित होने वाले हैं.

बर्न्स ने छक्के लगाकर टीम इंडिया को पहले टेस्ट में मात दी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम 8 विकेट से एडिलेड टेस्ट को जीतने में कामयाब रही. बर्न्स 51 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्हें ऑस्ट्रेलिया को बेहद आसानी से जीत दिला दी. टीम इंडिया के लिए यह हालिया समय की सबसे करारी हार है.



Herald