Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया घोषित, ये 11 देंगे टक्कर

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का यह टेस्ट डे-नाइट होगा। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के बारे में जानकारी दी है। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल, विकेटकीपर ऋषभ पंत और शानदार फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल को जगह नहीं मिली। पंत टी20 और वनडे टीम के सदस्य नहीं थे।

राहुल ने इन दोनों सीरीज में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। वे आईपीएल में काफी सफल रहे थे। विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को पंत पर वरीयता दी गई है। टीम इंडिया इस मैच में तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतरेगी।

अंतिम एकादश : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।



Herald