Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 195 रन पर ढेर, पहले दिन स्टंप्स तक भारत 36/1

स्पोर्ट्स डेस्क l मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट विराट कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं कप्तानी चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया गिल, सिराज, जडेजा और पंत को मिला टीम मोका l


पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 36/1
पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 36 रन 1 विकेट के नुकसान पर है. शुभमन गिल (28 रन) और चेतेश्वर पुजारा (7 रन) क्रीज पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने 1 विकेट झटका. इससे पहले भारत की घातक बॉलिंग के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 195 रनों पर ढेर हो गई. टीम इंडिया के लिए पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिये. रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट जबकि मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके. रवींद्र जडेजा के खाते में एक विकेट आया. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मार्नस लाबुशेन ने 48 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने 38 रनों की पारी खेली. मैथ्यू वेड ने 30 रन जुटाए. स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ शून्य पर आउट हुए.


8 ओवर खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 28 रन 1 विकेट के नुकसान पर है. शुभमन गिल (22 रन) और चेतेश्वर पुजारा (6 रन) क्रीज पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने 1 विकेट झटका लगा 5 ओवर खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 11 रन 1 विकेट के नुकसान पर है. शुभमन गिल (11 रन) और चेतेश्वर पुजारा (0 रन) क्रीज पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने 1 विकेट झटका.



Herald