Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप: भारत को टॉप-2 में बने रहने के लिए 120 पॉइंट की जरूरत

स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की दौड़ अब रोमांचक हो गई है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट जीतकर खुद को फाइनल की रेस में खड़ा कर लिया है। टीम इंडिया को अभी 2 सीरीज में कुल 6 मुकाबले खेलने हैं। यदि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीत लेती है तो इससे टीम इंडिया के लिए परेशानी हो सकती है। ऐसे में टीम इंडिया को टॉप-2 में जगह पक्की करने के लिए 6 में 3 मुकाबले जीतने होंगे।

WTC का फाइनल अगले साल जून में पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच टॉप-2 में पहुंचने के लिए जंग जारी है। हालांकि साल का अंत भारतीय टीम WTC में दूसरे नंबर पर रहकर करेगी। नए सिस्टम में टीमों की रैंकिंग उनके पॉइंट्स के आधार पर नहीं, बल्कि पॉइंट्स के पर्सेंटेज के आधार पर की जा रही है। भारत ने मेलबर्न में आठ विकेट की जीत के साथ 30 प्वॉइंट्स हासिल किए। टीम 390 प्वॉइंट्स से 72.2 प्रतिशत प्वॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है। इसमें टेबल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की स्थिति भी काफी अच्छी है।


भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में हार और धीमी ओवर गति के लिए जुर्माने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर चल रही है। टीम के 322 प्वॉइंट्स से 76.6 प्रतिशत प्वॉइंट्स हैं। बुधवार को पहले टेस्ट में पाकिस्तान पर 101 रन की जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम को इस जीत से 60 प्वॉइंट्स मिले और उसके 66.7 प्रतिशत प्वॉइंट्स हो गए हैं।वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट टेबल में इंग्लैंड और पाकिस्तान टॉप पांच में शामिल हैं। लीग चरण के अंत के बाद प्रतिशत प्वॉइंट्स के आधार पर टॉप पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में खेलेंगी। लीग की प्रत्येक सीरीज 120 प्वॉइंट्स की होती है। इसी के आधार पर सीरीज के प्रत्येक मैच के लिए समान प्वॉइंट्स वितरित किए जाते हैं।



Herald