Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे के बाद टी20 में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से कब और कहां देखें मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे सीरीज में भारतीय टीम को विकल्पों की कमी के कारण हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट टीम के सामने अब टी20 शृंखला की चुनौती है। शुक्रवार को तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला होना है। वनडे शृंखला में 1-2 से मिली हार ने भारत की कमजोरियों की कलई खोल दी थी पर टी20 में भारतीय टीम काफी संतुलित नजर आती है। उसके पास विकल्पों की भरमार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है।

दोनों टीमें क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में दो दो हाथ करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय टीम में टी20 के लिए कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। कई खिलाड़ी इसमें अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। टी नटराजन ने वनडे डेब्यू किया अब उनकी नजर भारत की तरफ से पहले टी20 मैच को खेलने पर होगी।


दोनों टीमों के बीच पहला टी20 कैनबरा के मानुका ओवल मैदान पर खेला जाएगा।दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले 1 बजकर 10 मिनट बजे किया जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले पहला टी20 मैच को Sony Pictures Sports Network (Sony SIX, Sony TEN 1, Sony TEN 3) पर देखा जा सकता है। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का प्रसारण किया जाएगा।



Herald