

स्पोर्ट्स डेस्क। रॉबर्ट लेवांडोव्स्की को फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर 2020 का खिताब दिया गया है। पोलैंड के 32 वर्षीय रॉबर्ट ने लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है। मेसी और रोनाल्डो ने पिछले बारह खिताब में से ग्यारह जीते, लेकिन इस साल लेवांडोव्स्की ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। पिछले कुछ मैचों में लेवांडोव्स्की ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

इस साल UEFA मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीत चुके लेवानडॉस्की मेन्स प्लेयर कैटेगरी में फीफा अवॉर्ड के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. विजेता का फैसला वोटिंग के जरिए हुआ, जिसमें राष्ट्रीय टीम के कप्तान और कोच के साथ-साथ चयनित पत्रकार तथा प्रशंसक (ऑनलाइन) भी शामिल हुए.
High quality picture of a high quality man! ????????@lewy_official #TheBest #FCBayern pic.twitter.com/h9dNyBhklZ
— FC Bayern München (@FCBayern) December 17, 2020
लेवानडॉस्की ने 2019-20 चैम्पियंस लीग में अपने दम पर क्लब बायर्न म्यूनिख को चैम्पियन बनाया था. इसके अलावा लेवानडॉस्की ने बायर्न म्यूनिख को जर्मन लीग, जर्मन कप और UEFA सुपर कप जिताने में मदद की थी. लेवानडॉस्की ने बायर्न म्यूनिख से खेलते हुए 2019-20 सीजन में सभी लीग और कप मिलाकर 47 मैच में 55 गोल दागे.
Herald