Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतकर बनाया 'विराट' रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले दोनों ही मैचों में भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेले, वहीं रोहित शर्मा भी इस सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में यह जीत और खास हो जाती है। इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।


भारतीय कप्तान विराट कोहली सेना (SENA) देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके ही देश में टी-20 सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। विराट से पहले अन्य किसी भी भारतीय कप्तान ने ये उपलब्धि हासिल नहीं की थी।

वन-डे सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम ने टी-20 में शानदार वापसी की और तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से आगे है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा।



Herald