Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने की इस खिलाड़ी की तारीफ, कहा- टी-20 वर्ल्ड कप में अहम साबित हो सकते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टी नटराजन की योग्यता से काफी प्रभावित हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे में दबाव की परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी से उनकी पहचान बनी है. अब यह कहा जा सकता है कि अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की प्लानिंग में नटराजन ने अपनी जगह बना ली है. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा कह चुके हैं कि वह निश्चित तौर पर भारत के लिए इस दौरे की खोज हैं. विराट कोहली ने भी नटराजन की तारीफ करते कहा कि वह अगले टी20 विश्वकप महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। नटराजन ने वनडे और टी20 (चार) मैचों को मिलाकर अभी तक आठ विकेट लिये।


कोहली ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'नटराजन का विशेष जिक्र करना चाहूंगा। (मोहम्मद) शमी और जसप्रीत (बुमराह) की अनुपस्थिति में उसने अच्छी जिम्मेदारी निभायी और दबाव की परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने कहा, 'यह बेजोड़ है क्योंकि वह इंटरनैशनल स्तर पर अपने शुरुआती मैचों में खेल रहा है। वह बेहद धैर्यवान, विनम्र और कड़ी मेहनत करने वाला खिलाड़ी लग रहा है। वह जानता है कि वह क्या कर रहा है।


भारत को अगले साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी है। कोहली ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि वह अपने खेल पर कड़ी मेहनत करना जारी रखेगा और बेहतर गेंदबाज बनता जाएगा क्योंकि बायें हाथ का तेज गेंदबाज किसी भी टीम के लिये महत्वपूर्ण होता है। अगर वह इस तरह से गेंदबाजी करना जारी रखता है तो अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले यह हमारे लिये बहुत अच्छी बात होगी।



Herald