Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत में पिछले 24 घंटे में 22,890 नए कोरोना केस, 338 लोगों की मौत

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 7.49 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 16.61 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 99 लाख पार हो गई है.


स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99,79,447 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (गुरुवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 22,890 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 31,087 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 338 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है.


अब तक कुल 95,20,827 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,44,789 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 3.5 लाख से नीचे है. इस समय देश में 3,13,831 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 95.40 प्रतिशत पर पहुंच गया है. यह अब तक सबसे ज्यादा है. पॉजिटिविटी रेट 3.14 फीसदी है. डेथ रेट 1.45 प्रतिशत है. 17 दिसंबर को 11,13,406 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 15,89,18,646 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.



Herald