Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद आमिर ने किया खुलासा, इन 2 पाक दिग्गजों के कारण लिया संन्यास

स्पोर्ट्स डेस्क। पाक तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 28 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले के लिए टीम मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया और उनकी छवि खराब करने के लिए कोच मिसबाह उल हक और तेज गेंदबाजी कोच वकार यूनिस की आलोचना की। अपने यूट्यूब चैनल पर बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने साफ किया कि उनकी समस्या मिसबाह और वकार को लेकर थी। आमिर ने कहा कि ये लोग धीरे-धीरे लोगों के दिमाग में जहर भरने की कोशिश कर रहे थे कि मैं टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहता हूं और केवल पैसे कमाने के लिए टी-20 लीग में खेलना चाहता हूं।


उन्होंने आगे कहा कि, ''उन्होंने यह धारणा बनाई कि मैंने तमाम उम्मीदों के बावजूद टीम को नीचा दिखाया।'' इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने मेरी छवि खराब करने की कोशिश की। आपको अपनी छवि बनाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आमिर ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत मुश्किल फैसला था लेकिन मुझे लगा कि समय आ गया है जबकि चुप नहीं रहना चाहिए। मैंने यह मसला उठाने और लोगों को सच्चाई से अवगत कराने के लिए यह फैसला किया।

उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने खुद को लिमिटेड ओवरों के मैचों के लिए उपलब्ध रखा था लेकिन जब वर्तमान टीम मैनेजमेंट ने जिम्मा संभाला तो अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया गया। आमिर ने कहा कि निश्चित तौर पर मैं आहत था जब उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे के लिए 35 खिलाड़ियों में भी मुझे नहीं चुना। अगर मैं केवल लीग में खेलने पर ध्यान दे रहा होता तो मुझे न्यूजीलैंड दौरे से बाहर किए जाने पर बुरा नहीं लगता और मैं रिएक्शन भी नहीं देता।



Herald