Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रायन लारा ने बनाई सदी के बेस्ट क्रिकेटरों की लिस्ट, इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व के महान क्रिकेटरों में से एक वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अपनी इस युग के बेस्ट बल्लेबाजों और गेंदबाजों की लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में ब्रायन लारा ने भारत के दो क्रिकेटरों को शामिल किया है। ब्रायन लारा की इस लिस्ट की चर्चा हर तरफ हो रही है। लारा ने बाकायदा सोशल मीडिया पर इस लिस्ट को साझा किया। इस सूची में भारत के विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को चुना है. ब्रायन लारा ने अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में कोहली के अलावा न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, इंग्लैंड के जो रूट, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को जगह दी है.


ब्रायन लारा ने अपने इंस्टाग्राम पर जारी की गई इस सूची में हालांकि इन खिलाड़ियों को किसी तरह की रैंक नहीं दी है. गेंदबाजों में लारा ने बुमराह के साथ इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन, दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा और अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को चुना है। ब्रायन लारा ने अपने साथ खेलने वाले पांच सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों और गेंदबाजों को भी चुना है, इसमें सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस, कुमार संगकारा, राहुल द्रविड़ बल्लेबाजों की सूची में हैं.


वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अपने साथ खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की सूची में वसीम अकरम, शेन वॉर्न, वकार यूनिस, मुथैया मुरलीधरन और ग्लैन मैक्ग्रा को शामिल किया है.



Herald