Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तानी टीम के 3 और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, अब तक 10 संक्रमित

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्‍तान टीम का न्‍यूजीलैंड दौरा मुश्किल में पड़ता नजर आ रहा है. दरअसल पाकिस्‍तान टीम में कोरोना फैल गया है. मंगलवार को 3 और खिलाडि़यों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. जबकि एक की रिपोर्ट आना अभी बाकी है. इसी के साथ पाकिस्‍तान टीम में कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों की कुल संख्‍या 10 हो गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक सूत्र ने बताया कि न्यूजीलैंड स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि तीन और सदस्य संक्रमित हो गए हैं, जबकि एक नतीजे का इंतजार है.

सूत्र ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि इन्हें पहली बार संक्रमण हुआ है या पहले भी हो चुका है. जो 6 सदस्य पहले पॉजिटिव पाए गए थे, उनमें से दो को दोबारा संक्रमण हुआ है. इस बीच पीसीबी ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है कि टीम के कुछ सदस्य यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि उनका पृथकवास जेल की तरह है.

बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने 6 खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम को भेजे ऑडियो संदेश में प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी थी. पाकिस्तान को 18 दिसंबर से न्यूजीलैंड दौरे में 3 टी-20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है.



Herald