Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

30 दिसंबर को भारतीय टीम से ऑस्‍ट्रेलिया में जुड़ेंगे रोहित शर्मा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा 30 दिसंबर को भारतीय खेमे से जुड़ जाएंगे. नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन और ट्रेनिंग के बाद रोहित शर्मा 16 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं. फिलहाल वह सिडनी में 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि को पूरा कर रहे हैं. पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. पृथ्वी शॉ एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में सिर्फ चार रन जुटा पाए और दोनों बार बोल्ड हुए. रोहित शर्मा के आने से भारतीय टीम में ओपनर की समस्या सुलझ सकती है. वह पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए टेस्ट से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने शुरू कर चुके है.


सिडनी में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों के चलते तीसरा टेस्ट का भी आयोजन मेलबर्न में ही किया जा सकता है. मेलबर्न में दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है जबकि सिडनी में तीसरा टेस्ट 7 से 11 जनवरी के बीच खेला जाना है. अगर सिडनी में हालात काबू में नहीं आए वहां तीसरा टेस्ट मैच होने की संभावना बेहद कम है. रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA)से अनुरोध किया था वह रोहित शर्मा को मेलबर्न में क्वारंटान पूरा करने की अनुमति दे. इस तरह भारतीय टीम के हिटमैन भारतीय कैम्प में शामिल हो सकते थे. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया. उसने बीसीसीआई को बताया कि नियमों को तहत रोहित शर्मा को उसी होटल रुम में रहना होगा जो विक्टोरिया सरकार द्वारा चुना जाएगा.
यह भी पढ़ें:


रोहित शर्मा फिलहाल सिडनी में दो कमरे के अपार्टमेंट में अकेले रह रहे हैं. यहां उनके इंडोर ट्रेनिंग की व्यवस्था भी है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि टीम मैनेजमेंट लगातार उनके संपर्क में है. इस सवाल पर क्या सिडनी में बढ़ते मामलों के बीच रोहित को वहां से निकाला जाएगा, बीसीसीआई ने कहा कि रोहित को सिडनी से मूव करने की जरूरत नहीं है. रोहित वहां क्वारंटाइन के दौरान बॉयो सिक्योर वातावरण में हैं. इसी हफ्ते सिडनी में कोरोना के नए मामले आने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर और सीन एबॉट को समय से पहले ही मेलबर्न भेज दिया था.



Herald