Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

4 साल पहले रैना-युवी ने किया था कमाल, अब पंड्या-अय्यर ने जिताई सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क। हार्दिक पंड्या भले ही गेंद से अपना योगदान नहीं दे पा रहे हों, लेकिन बल्ले से वह टीम के लिए पूरी जान लगा रहे हैं. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर रविवार को उन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की पारी खेलकर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारते हुए मुकाबले में छह विकेट से जीत दिलाई. अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। पंड्या का स्ट्राइक रेट 190.90 का रहा जो कमाल का कहा जा सकता है। पंड्या के इस खेल से उनके भाई क्रुणाल पंड्या भी काफी खुश नजर आए।


टीम इंडिया ने शिखर धवन की 36 गेंद में 52 रनों की पारी के बाद हार्दिक पंड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया ने इसी के साथ ही 2-0 से अजेय बढ़त बनाते हुए तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया. भारत ने इस तरह वनडे सीरीज में 1-2 से मिली हार का बदला चुकता किया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर चार साल बाद टी-20 सीरीज जीती है. इससे पहले साल 2016 में तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था. सिडनी के मैदान पर भारत ने टी-20 में दूसरी बाद 195 या उससे ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया है.


इससे पहले साल 2016 में सिडनी के मैदान पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 198 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल किया था. इस मैच में सुरेश रैना और युवराज सिंह की जोड़ी ने भारत को जीत दिलाई थी. रैना ने 25 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए थे और युवराज सिंह ने नाबाद 15 रनों की पारी खेली थी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रन चेज
198 भारत - बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2016
195 भारत - बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2020*
174 श्रीलंका - बनाम ऑस्ट्रेलिया, गीलोंग 2017
169 श्रीलंका - बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न 2017



Herald