Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बल्लेबाज ने राशिद खान की उड़ाई धज्जियां, 5 गेंद पर ऐसे ठोके 24 रन

स्पोर्ट्स डेस्क। बिग बैश लीग में होबार्ड हुर्रिकेन्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला गया. डार्की शॉर्ट की धमाकेदार पारी की बदौलत होबार्ड ने यह मुकाबला आसानी से 11 रन से जीत लिया. ऐसा काफी कम बार होता है जब टी-20 के नंबर पर स्पिनर राशिद खान की गेंदबाजी पर बल्लेबाज अपने अंदाज में तूफानी बल्लेबाजी कर पाता है. लेकिन आर्सी शॉर्ट ने 14वें ओवर में धमाल मचाया और लेग स्पिनर राशिद खान के ओवर में 24 रन बनाए. होबार्ट हरिकेन्स की पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद कॉलिन इनग्राम ने सिंगल लेकर स्ट्राइक डी आर्सी शॉर्ट को दिया. दूसरी गेंद पर शॉर्ट ने लॉग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया. वहीं, तीसरी गेंद पर भी आर्सी शॉर्ट ने मिड विकेट के ऊपर से छक्का जमाया और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया.


इसी ओवर की चौथी गेंद पर प्वाइंट की ओर शॉट खेलकर चौका जमाया. पांचवीं गेंद पर फिर से आर्सी शॉर्ट ने धमाका करते हुए लॉग ऑन की तरफ छक्का जड़ राशिद खान की लेंथ बिगाड़ दी. ओवर के आखिरी गेंद पर भी बल्लेबाज ने 2 रन लिए और कुल 25 रन इस ओवर में आए. राशिद खान के इस ओवर में 3 छक्के और 1 चौका डी आर्सी शॉर्ट ने लगाए.

डी आर्सी शॉर्ट और राशिद खान के मुकाबले का वीडियो आईसीसी ने भी शेयर किया है जिसपर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस मैच में आर्सी शॉर्ट ने 48 गेंद पर 72 रन की पारी खेली, जिसके दम पर होबार्ट की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन बना पाने में सफल रही. राशिद खान ने अपने 4 ओवर के कोटे में 38 रन दिए और एक विकेट लेने में सफलता पाई.



Herald