

नई दिल्ली। सिर्फ पांच महीने के अंदर राजनीति से किनारा करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मांतोडकर अब एक बार फिर राजनीति की गलियों में उतरने को तैयार हैं। उर्मिला ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बाद में मुंबई कांग्रेस के कामकाज के तरीके को लेकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।बताया जा रहा है कि उर्मिला मांतोड़कर कल यानी 1 दिसंबर को शिवसेना का हाथ थामने वाली हैं।

हालांकि एक्ट्रेस ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन खबरों की मानें तो अगले एक या दो दिन के अंदर उर्मिला को महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में पार्टी में शामिल किया जाएगा। हाल ही में शिवसेना ने विधान परिषद में मनोनयन के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास महाविकास अघाड़ी सरकार की तरफ से 12 नामों की सूची भेजी जिसमें उर्मिला का नाम भी शामिल है। आपको बात दें शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का महा विकास अघाड़ी गठबंधन है। खबरों के मुताबिक गठबंधन की तरफ से हर पार्टी की ओर से 4-4 लोगों के नाम भेजे गए हैं। जिसमें शिवसेना ने उर्मिला का नाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास भेजा था।
उर्मिला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस मराठी फिल्म 'झाकोला' (1980) से की थी। 'कलयुग' (1981) उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। फिल्मी पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम डांस करती नजर आईं थीं।
Herald