Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तानी टीम ने पास किया 5वां कोरोना टेस्ट, खत्म होगा पृथकवास

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट टीम कोरोना वायरस जांच के पांचवें दौर में नेगेटिव आई है और अब मंगलवार को क्वारंटाइन से बाहर निकल जाएगी बशर्ते खेल मंत्रालय से हरी झंडी मिल जाए। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोमवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी टीम के आठ सदस्य कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें प्रैक्टिस की अनुमति नहीं दी गई थी।


न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी टीम का पांचवां और आखिरी कोरोना टेस्ट 12वें दिन हुआ जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए हैं। इसमें कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी मिलने पर टीम कल क्वारंटाइन से निकलकर क्वींसटाउन जाएगी जहां टी-20 और टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस करेगी।

पाकिस्तान को 18 दिसंबर से ऑकलैंड में शुरू हो रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी हैं। दो टेस्ट मैचों की सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि पाकिस्तानी टीम के जो सदस्य छठे दिन पॉजिटिव पाए गए थे, वे नेगेटिव रिपोर्ट आने तक क्वारंटाइन में ही रहेंगे।



Herald