

स्पोर्ट्स डेस्क l इंग्लैंड के लिए चार टेस्ट और 15 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके पूर्व क्रिकेटर रॉबिन जैकमैन का निधन हो गया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने यह जानकारी दी। वह 75 साल के थे। जैकमैन ने 1966 से 1982 के बीच 399 फर्स्ट क्लास मैचों में 1402 विकेट लिए। संन्यास के बाद वह दक्षिण अफ्रीका में कमेंटेटर बन गए थे।
आईसीसी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि "महान कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज रॉबिन जैकमैन की मृत्यु के बारे में जानकर हमें दुख हुआ है, जिनका 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस कठिन समय में क्रिकेट की दुनिया उनके परिवार और दोस्तों के साथ है।

रॉबिन जैकमैन ने अपने पूरे करियर में 15 वनडे मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 54 रन बनाए। बॉलिंग की बात करें तो वनडे मैचों में उन्होंने 19 तो टेस्ट मैचों में 4 मैचों में 14 विकेट झटके थे। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम सबसे बेस्ट प्रदर्शन 141-5 था। 1974 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जैकमैन ने आखिरी मैच 1983 में खेला था। हालांकि, उनके प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत 1966 में हुई थी और वे इसके बाद से 1982 तक क्रिकेट खेले थे।
Herald