Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत का शर्मनाक स्कोर देख टूट गया फैंस का दिल, 88 साल के टेस्ट इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। किसने सोचा था कि ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ऐसा प्रदर्शन करेगी, जो टेस्ट मैच में उसका अबतक का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन बन जाएगा। सोशल मीडिया पर टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट फैंस Memes बना रहे हैं। जहां कई क्रिकेट प्रेमी महेंद्र सिंह धोनी की वापसी की मांग कर रहे हैं, वहीं बहुत से लोग टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का मजाक बनाने लगे हैं। बता दें, एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी महज 36 रनों पर सिमट गई, जिसमें उसने 19 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे। यह 88 साल के भारतीय टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया का सबसे कम स्कोर है.

भारत और ऑस्ट्रेलियाके बीच पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने पहली पारी में 244 रन बनाए. इसके बाद उसने ऑस्ट्रेलिया को 191 रन पर ही ढेर कर दिया. इस तरह उसे 53 रन की लीड मिली. उम्मीद थी कि इस लीड के सहारे भारत मेजबान टीम को एक बड़ा लक्ष्य देगा. लेकिन मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम अपने टेस्ट इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन कर 36 रन पर ही ठिठक गई. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के 9 खिलाड़ियों को आउट किया. मोहम्मद शमी एक रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए.

भारतीय टीम 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रही है. 36 रन पर आउट होने के साथ ही 19 दिसंबर भारतीय टेस्ट इतिहास में एक ऐसी तारीख के तौर पर दर्ज हो गया है, जिसे याद करने पर शायद ही चेहरे पर मुस्कान आए. भारतीय टीम का इससे पहले सबसे कम स्कोर 42 रन था. भारतीय टीम 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर 42 रन पर आउट हो गई थी.



Herald