

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया का एकमात्र दस ओवर का इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट जिसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउन्सिल से द्वारा स्वीकृति प्राप्त है उसके अगले सीजन के तारीख की घोषणा कर दी गई है। टूर्नामेंट के चौथे सीजन का आयोजन 28 जनवरी से 6 फरवरी 2021 के बीच किया जाएगा। यह दूसरा मौका होगा जब इसका आयोजन आबू धाबी के ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।
मराठा अरेबियन्स के सह मालिक परवेज़ खान ने कहा, ‘हमारी टीम आबू धाबी टी10 टाइटल को डिफेंड करने तथा टूर्नामेन्ट में लगातार जीत के साथ इतिहास बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे पास बेहतरीन टीम है और मुझे विश्वास है कि हर कोई फिर से ट्राॅफी लाने के लिए अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेन्स देगा।’ वहीं टी10 के फाउंडर और चेयरमैन शाजी यूआई मुल्क ने अपने बयान में कहा, 'हमें खुशी है कि हमारी टीम के मालिकों ने आबू धाबी टी10 के एक और सीज़न में फिर से हिस्सा लेने का फैसला लिया है।
कैसा है फाॅर्मैट

ये मैच 10 ओवर के होते हैं, जिसकी एक पारी में 45 मिनट यानि पूरे खेल में कुल 90 मिनट लगते हैं। टूर्नामेन्ट दस दिनों में खोला जाता है, जिसके अंत में सेमी-फाइनल और फाइनल मैच होते हैं।
ये टीमें लेंगी हिस्सा
2019 में आठ टीमों ने इसमें हिस्सा लिया, इन सभी टीमों ने दूसरे संस्करण में लौटने की पुष्टि कर दी है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों में से आबू धाबी, मराठा अरेबियन्स, बंगला टाइगर्स, डेक्कन ग्लेडिएटर्स, क्वालंडर्स, दिल्ली बुल्स, नर्दन वाॅरियर्स और कर्नाटक टस्कर्स जिसे अब पुणे डेविल्स के नाम से जाना जाएगा।
Herald