

स्पोर्ट्स डेस्क। पृथ्वी के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐडिलेड टेस्ट बहुत अच्छा नहीं रहा है। पारी की शुरुआत करने उतरे साव दूसरी ही गेंद पर खाता खोले ही बोल्ड हो गए। इस पर उनकी काफी आलोचना भी हुई। फील्डिंग के दौरान भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को खुश होने का एक मौका दिया। इसके बाद मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को फील्डिंग के दौरान भी उन्होंने एक बड़ी गलती की। उन्होंने मार्नस लाबुशाने का कैच छोड़ दिया।

लाबुशाने ने जसप्रीत बुमराह की एक शॉर्ट पिच गेंद को पुल करने की कोशिश की। वह गेंद को सही तरह से टाइम नहीं कर पाए और गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया लेकिन स्क्वेअर लेग पर खड़े पृथ्वी एक आसान सा कैच नहीं लपक पाए। उस समय मार्नस लाबुशाने 21 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। यह दूसरा मौका था जब लाबुशाने को भारतीयों ने मौका दिया था। इससे पहले बुमराह ने मोहम्मद शमी की गेंद पर उनका कैच छोड़ा था। बुमराह गेंद को लपकने के चक्कर में गैर-जरूरी छलांग लगा बैठे।
भारतीयो के इस फील्डिंग प्रयास से पूर्व कप्तान सुनील गावसकर काफी निराश नजर आए। गावसकर ने 7क्रिकेट के लिए कॉमेंट्री करते समय इसे भारतीय टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया को क्रिसमस का तोहफा कहा। गावसकर ने कहा, 'मैं इस फील्डिंग को देखकर सिर्फ यही कह सकता हूं कि भारतीय खिलाड़ी क्रिसमस के मूड में हैं। वह अपने क्रिसमस गिफ्ट एक सप्ताह पहले दे रहे हैं।ANOTHER chance for Marnus! #AUSvIND pic.twitter.com/zl25xRJjIX
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 18, 2020
"All I can think of is the Indians are in a Christmas mood. Giving their Christmas gifts a week early." - Sunil Gavaskar ???? #AUSvIND https://t.co/Bh2v9ZtTZP
— 7Cricket (@7Cricket) December 18, 2020
Herald