Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BBL 2020: राशिद खान ने बाउंड्री पर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। बिग बैश लीग में होबार्ड हुर्रिकेन्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला गया. डार्की शॉर्ट की धमाकेदार पारी की बदौलत होबार्ड ने यह मुकाबला आसानी से 11 रन से जीत लिया. एडिलेड भले ही हार गया हो, लेकिन उनके तरफ से खेल रहे राशिद खान ने शानदार परफॉर्म किया. उन्होंने एक विकेट लेने के साथ-साथ शानदार कैच भी लपका.


उन्होंने बाउंड्री पर उछलकर कोलिन इंगराम का कैच लपका. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. होबार्ड 2 विकेट खोकर 15 ओवर में 137 रन बना चुका था. विकेट के लिए कप्तान ने पीटर सिडल को गेंद थमाई थी. सिडल की गेंद पर कोलिन इंगराम ने छक्का के लिए शॉट खेला.


बाउंड्री पर राशिद खान फील्डिंग कर रहे थे. राशिद खान ने कैच पकड़ लिया, लेकिन वो बाउंड्री के पार जा रहे थे. उन्होंने गेंद को उछाला और ग्राउंड पर लौटने के बाद फिर पकड़ लिया.



Herald