Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Birthday Special: कुलदीप यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 हैट्रिक लेने का बनाया रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव सोमवार 14 दिसंबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जन्में कुलदीप ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू 25 मार्च 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेलकर किया था.


साल 2015 में खेले गए आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में कुलदीप ने हैट्रिक विकेट लेकर अपनी चमक बिखेरी थी, जिसके कारण चयनकर्ताओं ने उनपर नजर बनाए रखा. आखिर में 2017 में उन्हें टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला. उसके बाद से मिस्ट्री चायनामैन स्पिनर ने अबतक 88 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें 168 विकेट लेने में सफलता पाई है.


वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर हैं तो वहीं ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 हैट्रिक विकेट लेने का कमाल कर रख है. कुलदीप यादव का जलवा एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे में देखने को मिल सकता है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

Herald