

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज चोटिल होकर भारत के खिलाफ तीसरे वनडे और फिर टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि वो टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे। वैसे मैदान से इस वक्त दूर चल रहे वार्नर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उन्होंने बताया कि उनकी आइपीएल टीम हैदराबाद में उनका सबसे फेवरेट खिलाड़ी कौन है।

हालांकि पिछले कुछ सप्ताह में उन्होंने टी नटराजन के बारे में काफी बातें कर रहे थे जिन्हें आइपीएल 2020 में अच्छे प्रदर्शन की वजह से वनडे व टी20 में डेब्यू करने का मौका मिला। वार्नर ने बताया कि हैदराबाद की टीम में उनके सबसे फेवरेट खिलाड़ी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान प्रियम गर्ग हैं।

वार्नर ने बताया कि मेरे कई फैंस ने मुझसे पूछा कि आपकी टीम में इस साल आपका सबसे पसंदीदा खिलाड़ी कौन था। हालांकि मैं ये कहना चाहता हूं कि, हैदराबाद की टीम में शामिल सभी खिलाड़ी मेरे पसंदीदा हैं, लेकिन प्रियम गर्ग मेरे सबसे फेवरेट हैं। वो काफी फनी हैं और मुझे उन्होंने खूब हंसाया और सबसे बड़ी बात की वो बेहद टैलेंटेड हैं। वार्नर ने ये बातें अपने इंस्टा अकाउंट के माध्यम से कही।
Herald