Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेसी ने माराडोना के सम्मान में उतारी थी जर्सी, लगा इतने रूपये का जुर्माना

स्पोर्ट्स डेस्क। दिग्गज डिएगो माराडोना को श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी जर्सी उतारना बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को महंगा पड़ गया। मेसी पर इसके कारण 600 यूरो (करीब 53 हजार रुपये) का जुर्माना लगाया गया है।

स्पेनिश फुटबॉल महासंघ की प्रतिस्पर्धा समिति ने रविवार को स्पेनिश लीग में ओसासुना पर बार्सिलोना की 4-0 से जीत के बाद यह जुर्माना लगाया। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी ने गोल करने के बाद बार्सिलोना की जर्सी उतारकर माराडोना के पुराने क्लब नेवेल्स ओल्ड बॉयज की जर्सी पहनी।

इसके बाद दोनों हाथ आसमान में उठाकर चुंबन दिया। मैच के बाद मेसी ने अपनी तस्वीर के साथ माराडोना की तस्वीर पोस्ट करके लिखा, ‘फेयरवेल , डिएगो।माराडोना का पिछले सप्ताह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। महासंघ ने बार्सिलोना पर भी 180 यूरो का जुर्माना किया। मेसी को इसके लिए येलो कार्ड भी देखना पड़ा। वह और क्लब इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं।



Herald