Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन का हुआ एक्सीडेंट, बाल बाल बचे

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन का राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक्सीडेंट हुआ है. मोहम्मद अजहरुद्दीन की गाड़ी पलट गई. इस दुर्घटना में अजहरुद्दीन बाल बाल बच गए. लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर सूरवाल थाने के पास हादसा हुआ.


पूर्व क्रिकेटर परिवार सहित रणथंभौर आ रहे थे. अजहरुद्दीन के साथ आ रहे व्यक्ति को हल्की चोट लगी है. दूसरी गाड़ी से अजहरुद्दीन को होटल पहुंचाया गया.भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष हैं. अजहर ने भारत के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने 45.03 की औसत से 6215 रन बनाए हैं जबकि वनडे में 36.92 की औसत से 9378 रन बनाए हैं.



Herald