

स्पोर्ट्स डेस्क। हार्दिक पंड्या भले ही गेंद से अपना योगदान नहीं दे पा रहे हों, लेकिन बल्ले से वह टीम के लिए पूरी जान लगा रहे हैं. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर रविवार को उन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की पारी खेलकर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारते हुए मुकाबले में छह विकेट से जीत दिलाई. अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। पंड्या का स्ट्राइक रेट 190.90 का रहा जो कमाल का कहा जा सकता है। पंड्या के इस खेल से उनके भाई क्रुणाल पंड्या भी काफी खुश नजर आए।

मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के खेलने वाले क्रुणाल ने अपने भाई को सुपरस्टार कहा है। क्रुणाल ने भारत की शानदार जीत के बाद पंड्या की तस्वीरों के साथ ट्वीट कर अपने भाई की तारीफ ती और साथ ही टीम को जीत पर बधाई भी दी।

क्रुणाल ने ट्वीट किया, 'सुपरस्टार, इंटरटेनर, फिनिश। भाई तुम शानदार हो। टीम इंडिया को बधाई। पंड्या ने धमाकेदार बल्लेबाजी की भारत को सीरीज में अजेय बढ़त दिलाई। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। पंड्या ने डेनियल सैम्स के ओवर में दो छक्के लगाकर भारत को जीत दिला दी।
Herald