Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने ‘हनीमून’ पर गए चहल को दुबई में दी दावत, धनश्री को आ गई घर की याद

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने दुबई में दावत दी। चहल ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। धोनी-साक्षी की इस पार्टी से चहल जहां अभिभूत हैं, वहीं धनश्री को तो घर की याद आ गई। चहल ने इसी साल 22 दिसंबर को धनश्री से शादी की थी। इसके बाद दोनों घूमने के लिए दुबई निकल गए। जहां दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पिछले कुछ समय से पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दुबई में ही हैं। युजवेंद्र और धनश्री ने दुबई में ही धोनी और साक्षी से मुलाकात की। युजवेंद्र ने इस मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए खास संदेश भी लिखा। युजवेंद्र चहल ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह और धोनी हैं। दूसरी तस्वीर में युजवेंद्र, धनश्री, साक्षी और धोनी नजर आ रहे हैं। युजवेंद्र ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘बहुत ज्यादा खुश और ब्लेस्ड (धन्य) हूं।

वहीं धनश्री ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वह और चहल धोनी के साथ दिख रहे हैं। दूसरे में युजवेंद्र, धनश्री, साक्षी और धोनी नजर आ रहे हैं। तीसरे में खाने की तस्वीर दिख रही है। धनश्री ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘बहुत ज्यादा धन्य हूं। मैं बस इतना ही कह सकती हूं।’ धनश्री ने शानदार डिनर (रात का खाना) के लिए महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी को धन्यवाद भी दिया। साथ ही लिखा, ‘बिल्कुल घर जैसा महसूस हुआ।’ इसके बाद उन्होंने हगिंग फेस वाली दो इमोजी भी पोस्ट कीं।



Herald