Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना वायरस के खतरे और ट्रैवल बैन के बावजूद श्रीलंका दौरे पर जाएगी इंग्लैंड

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के क्रिकेट अधिकारियों को यकीन है कि उसकी पुरुष टीम का श्रीलंका दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा, हालांकि श्रीलंकाई टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका में है जहां कोरोना महामारी के बीच यात्रा संबंधी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं. ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने बुधवार को कहा कि पिछले दो सप्ताह से जो भी दक्षिण अफ्रीका में है, वह पृथकवास पर चला जाए क्योंकि वहां वायरस के नए स्ट्रेन मिले हैं.

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को आश्वासन मिला है कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे से 10 दिसंबर को ही लौटे उसके खिलाड़ियों और स्टाफ को इस आदेश से छूट मिलेगी, ताकि त्योहार के मौसम में उन्हें पृथकवास पर नहीं रहना पड़े.


ब्रिटिश सरकार के ताजा फैसले से अगले महीने इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा खटाई में पड़ सकता है क्योंकि श्रीलंकाई टीम अभी दक्षिण अफ्रीका में है. ईसीबी ने हालांकि कहा, ‘हम श्रीलंका टेस्ट दौरे की तैयारी कर रहे हैं. हमें दो जनवरी को रवाना होना है. हम हालात पर नजर रखे हुए हैं और श्रीलंका बोर्ड से लगातार संपर्क में हैं.’ श्रीलंका सरकार ने ब्रिटेन की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं, लेकिन इंग्लैंड टीम विशेष विमान से जाएगी.



Herald