Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, इस मैच से भी बाहर हुए कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क। 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिए हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ प्रैक्टिस मैच से बाहर रह सकते हैं. आखिरी ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच के बाद विराट कोहली ने 11 दिसंबर से शुरू हो रहे प्रैक्टिस मैच से बाहर रहने के संकेत दिए. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की श्रृंखला के बाद चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 17 से 21 दिसंबर के बीच एडीलेड में खेला जाएगा. कोहली इस मैच में टीम की अगुवाई करेंगे. इसके बाद वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिये स्वदेश लौट जाएंगे.


कोहली ने कहा, ''मैं कल सुबह उठने के बाद देखूंगा कि मैं अभ्यास मैच में खेल सकता हूं या नहीं. इसमें खेलना या नहीं खेलना का फैसला करना मेरे हाथ में नहीं है और मैं पूरे मैच में खेलना पसंद करूंगा. मैं अपने फिजियो के पास जाऊंगा और उसी के बाद इस मैच में खेलने को लेकर फैसला करूंगा.''


चार टेस्ट मैचों की सीरीज को भारतीय टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. विराट कोहली की अनुपस्थिति में अंजिक्य रहाणे आखिरी तीन टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. पिछली बार ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था. लेकिन इस बार स्टीव स्मिथ की वापसी से ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत हो गई है.



Herald