

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने सीरीज का आखिरी वनडे जीतकर अपनी इज्जत बचाई. केनबरा में बुधवार को भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से मात दी, जिससे मेजबान टीम विराट ब्रिगेड का सीरीज में सूपड़ा साफ नहीं कर पाई. 303 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवरों में 289 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की. मैन ऑफ द मैच हार्दिक पंड्या रहे, जबकि मैन ऑफ द सीरीज स्टीव स्मिथ को मिला. अब 4 दिसंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
While we appreciate those who contributed on the field let's not forget the contribution of those working off the field too like my good friend @sanjaymanjrekar ???? #AusvInd
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) December 2, 2020
टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा, मैच के बाद से सोशल मीडिया पर संजय मांजरेकर को जमकर ट्रोल किया गया। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी उनकी चुटकी ली। दरअसल सीरीज शुरू होने से पहले मांजरेकर ने पहले वनडे इंटरनैशनल मैच के लिए जो प्लेइंग XI चुना था, उसमें जडेजा और पांड्या दोनों को जगह नहीं दी थी। साथ ही लिखा था कि विराट अपनी टीम में जडेजा को जरूर चुनेंगे। इसके बाद जब फैन्स ने उनसे इसका कारण पूछा था, तो मांजरेकर ने कहा था कि हार्दिक पांड्या को वह पूरे बल्लेबाज के रूप में नहीं देखते हैं।
जडेजा के लिए उन्होंने कहा था कि उन्हें इस क्रिकेटर के लिमिटेड ओवर फॉर्मैट में खेलने से दिक्कत है। जाफर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हम जब उन खिलाड़ियों की तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने मैदान पर टीम की जीत में योगदान दिया, इस दौरान हमें उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने ऑफ द फील्ड काम किया, जैसे कि मेरे अच्छे दोस्त संजय मांजरेकर।While we appreciate those who contributed on the field let's not forget the contribution of those working off the field too like my good friend @sanjaymanjrekar ???? #AusvInd
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) December 2, 2020
While we appreciate those who contributed on the field let's not forget the contribution of those working off the field too like my good friend @sanjaymanjrekar ???? #AusvInd
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) December 2, 2020
Herald