Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं  

 नई दिल्ली 
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पहले टी-20 मैच के दौरान सिर में लगी चोट (कनकशन) और हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। अपने करियर का 50वां टेस्ट खेलने की दहलीज पर खड़े जडेजा कम से कम तीन सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे यानी एडिलेड में 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट वह नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा हैमस्ट्रिंग चोट गंभीर होने पर वह 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट से भी बाहर रह सकते हैं।
 
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि आईसीसी कनकशन प्रोटोकॉल के तहत सिर में चोट लगने पर खिलाड़ी को सात से दस दिन आराम दिया जाता है जिससे जडेजा 11 दिसंबर से दूसरा प्रैक्टिस मैच भी नहीं खेल सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह असंभव है कि प्रैक्टिस मैच खेले बिना टीम प्रबंधन उन्हें पहले टेस्ट में उतार दे। समझा जाता है कि कनकशन से ज्यादा हैमिस्ट्रिंग चोट के कारण जडेजा को एक टेस्ट से बाहर रहना पड़ सकता है।
 
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहले प्रैक्टिस मैच की कमेंट्री के दौरान एक कमेंटेटर ने खुलासा किया कि जडेजा कनकशन के कारण तीन सप्ताह बाहर रहेंगे। बोर्ड के सूत्र ने हालांकि बताया कि वह कनकशन से उबर रहे हैं लेकिन हैमिस्ट्रंग से ठीक होने में समय लग सकता है। जडेजा के नहीं खेलने पर आर अश्विन भारतीय टीम में अकेले स्पिनर होंगे जिन्होंने प्रैक्टिस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया।

The post टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं   appeared first on Bhavtarini.