

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पिता बन गए हैं. विलियम्सन की पत्नी साराह ने बेटी को जन्म दिया है. विलियम्सन ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीर को शेयर करते हुए पिता बनने की जानकारी दी है. कीवी कप्तान ने फोटो के साथ लिखा, " हमारे परिवार में एक सुंदर बच्ची का स्वागत करने के लिए बहुत खुशी हुई." जीवन में यह बहुत ही रोमांचक समय होता है और यह निश्चित रूप से मेरे जिंदगी का भी सुनहरा पल है.

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पिता बनने पर विलियम्सन को बधाई दी है. धवन ने लिखा, "आपको और आपके परिवार को ढेर सारी बधाई और ढेर सारा प्यार."
केन विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान शानदार बल्लेबाजी की थी और पहले टेस्ट मैच में 251 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। न्यूजीलैंड की टीम ने दोनों ही टेस्ट मैचों को एक पारी शेष रहते हुए अपने नाम किया था। टेस्ट मैचों से पहले कीवी टीम ने टी20 सीरीज को भी 2-0 से अपने नाम किया था। हालांकि, उस सीरीज में केन विलियमसन टीम का हिस्सा नहीं थे और टिम साउदी ने टीम की कप्तानी की थी।
Herald